आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ;

Update: 2026-07-11 23:30 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

  • 1290 - इंग्लैंड के सम्राट ऐडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
  • 1823 - भारत में निर्मित पहला वाष्प इंजन युक्त जहाज 'डायना' का कलकत्ता (कोलकाता) में जलावतरण किया गया।
  • 1909 - हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का जन्म।
  • 1912 - 'क्वीन एलिजाबेथ' अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
  • 1918 - टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट में 500 लोगों की मौत।
  • 1949 - महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर लगाए गए प्रतिबंध को सशर्त हटा लिया गया।
  • 1960 - भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना।
  • 1970 - अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
  • 1972 - भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक एवं 'गूगल खोज' अनुभाग के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म।
  • 1982 - भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म।
  • 1994 - फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
  • 1997 - पाकिस्तान की युवा नोबेल पुरस्कार विजेता और शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई का जन्म।
  • 1998 - 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
  • 1999 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन।
  • 2001 - भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा प्रारम्भ।
  • 2002 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री घनश्यामभाई ओझा का निधन।
  • 2003 - उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
  • 2005 - मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।
  • 2006 - इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
  • 2012- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन।
  • 2013 - हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन।
  • 2014 - भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य कवि हुल्लड़ मुरादाबादी का निधन।

Tags:    

Similar News