भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-
1612 - सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तग़ालियों को हराया।
1831 - ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया।
1833 - ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
1842 - ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1887 - भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का जन्म।
1904 - अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
1905 - भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म।
1914 - न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर क़ब्ज़ा किया।
1916 - अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।
1932 - नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
1941 - रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945 - ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1947 - भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन।
1949 - भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के. राधाकृष्णन का जन्म।
1957 - कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
1974 - चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।
1976 - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन।
1987 - कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
1996 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1998 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
1999 - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
2000 - न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 - पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के 'एच-2 ए' रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।
2002 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
2003 - इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
2004 - एथेंस ओलम्पिक का समापन।
2007 - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन।
2008 - तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
2012 - चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।
2018 - जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरूषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।
2018 - भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि नोटबंदी में चलन से हटाए गए 500 और 1000 के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे।
2021 - पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार को रजत पदक जीते।