आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

Update: 2026-04-10 05:22 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:

  • 1847: पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
  • 1875: स्वामी दयानंद सरस्वती ने बम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की।
  • 1889: राम चंद चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1894: भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।
  • 1912: प्रसिद्ध जहाज टाइटैनिक अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर ब्रिटेन के साउथैंप्टन बंदरगाह से रवाना हुआ।
  • 1916: पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रोफेशनल तरीके से आयोजन किया गया।
  • 1917: महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण पहुंचे।
  • 1930: पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन हुआ।
  • 1972: जैविक हथियारों पर के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिए रोक लगा दी गई। इसपर 150 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए।
  • 1973: पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन कर जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति के स्थान पर प्रधानमंत्री बनाया।
  • 1982: भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • 1986: भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म।
  • 1992: पीटर डी. मिशेल का निधन, वह नोबेल पुरस्कार विजेता ब्रिटिश जैव रसायनज्ञ थे।
  • 1995: भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
  • 1999: भारती और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का विधिवत गठन किया।
  • 2001: नीदरलैंड ने एक विधेयक को मंजूरी देकर इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी। वह इस तरह का कानून बनाने वाला वह दुनिया का पहला देश बना।
  • 2008: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार के शिक्षण संस्थानों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को संवैधानिक करार दिया।
  • 2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेक काजिंस्की का विमान हादसे में निधन।
  • 2013: रॉबर्ट एडवर्ड्स का निधन, वह नोबेल पुरस्कार विजेता ब्रिटिश शरीर क्रिया विज्ञानी थे।
  • 2016: केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।

Tags:    

Similar News