आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं;

Update: 2026-09-07 21:00 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1320 : गाजी मलिक दिल्ली का सुलतान बना।
  • 1504: फ्लोरेंस में माइकेलएंजेलो की प्रसिद्ध मूर्ति 'डेविड' का अनावरण किया गया।
  • 1553: इंग्लैंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।
  • 1636: अमेरिका के मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
  • 1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 लोगों की मौत।
  • 1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म।
  • 1933: भारत की दिग्गज और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले का जन्म।
  • 1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1951 : जापान ने 48 देशों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1952 : जेनेवा में काॅपीराइट के लिए पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किए हस्ताक्षर।
  • 1952 : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्म।
  • 1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।
  • 1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
  • 1966 : यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की।
  • 1988 : जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने ‘माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट’ से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।
  • 1991: मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
  • 2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों को मार डाला।
  • 2006: महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगांव बम धमाका हुआ।
  • 2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की।
  • 2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।
  • 2020: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे.साहनी का निधन।
  • 2020: तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन।

Tags:    

Similar News