आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ;

Update: 2026-09-24 20:40 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार हैं।

  • 1340: इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1654: इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1846: अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।
  • 1897: ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1911: फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फोट से 285 लोगों की मौत।
  • 1914: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ।
  • 1916: प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ
  • 1920:प्रोफेसर सतीश धवन का जन्म हुआ
  • 1939: प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म।
  • 1974 : पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण हुई।
  • 1974: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 1977: फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता का जन्म।
  • 1981: मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 1984: मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए।
  • 1985: अकाली दल ने पंजाब राज्य में चुनाव में जीत दर्ज की।
  • 1992: चीन ने लोप नोर,पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।।
  • 2008: चीन ने अंतरिक्ष यान 'शेनझोओ 7' का प्रक्षेपण किया।
  • 2018: महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने।
  • 2020: मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद निधन।
  • 2020: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) अस्तित्व में आया, भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली। इसे भारत के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों के नियमन के लिए नीतियां बनाने का अधिकार है।

Tags:    

Similar News