आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं;

Update: 2026-07-29 21:50 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1619: वर्जीनिया के हाउस ऑफ बर्गेसेस की पहली बैठक जेम्सटाउन, वर्जीनिया में हुई थी। यह नई दुनिया (अमेरिका) में अंग्रेजी उपनिवेशों की पहली निर्वाचित प्रतिनिधि सभा थी।
  • 1771: थॉमस ग्रे का निधन। वह 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक थे।
  • 1836: अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
  • 1882: सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म। वह प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1886: देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।
  • 1909: राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।
  • 1930: एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
  • 1932: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 10वें आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
  • 1942: जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।
  • 1945: नवीन चावला का जन्म। वह भारत के 16वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
  • 1947: हॉलीवुड अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर आरनोल्ड श्वार्जनेगर का जन्म।
  • 1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना।
  • 1966: इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।
  • 1980: वानूआतो देश को स्वतंत्रता मिली।
  • 2001: श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों (लिट्टे) पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।
  • 2002: कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
  • 2006: हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
  • 2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
  • 2008: नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।
  • 2009: भारत ने पृथ्वी II मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2010: भारत के चुनाव आयोग ने राजद की राष्ट्रीय दल की तथा झारखंड में जदयू, मध्यप्रदेश तथा उत्तराखंड में सपा की राज्यस्तरीय दल की मान्यता समाप्त कर दी।
  • 2012: उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।
  • 2013: जिम्बाब्वे में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रॉबर्ट मुगाबे ने जीत हासिल की।
  • 2019: सुबीर गोकर्ण का निधन। वह भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

Tags:    

Similar News