आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ;

Update: 2026-07-13 22:10 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

  • 1223: फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
  • 1636: मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • 1789: फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत। क्रांति के दौरान बैस्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया।
  • 1850: मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
  • 1861: कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।
  • 1914: पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
  • 1927: हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
  • 1940: द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
  • 1951: सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
  • 1965: मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।
  • 1969: जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
  • 1969: अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया।
  • 1972: तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1987: ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।
  • 1991: इराक़ से ब्रितानी फ़ौज की वापसी।
  • 1996: अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।
  • 2003: प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन।
  • 2008: नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2014: इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
  • 2015: नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
  • 2016: फ्रांस के नाइस में एक आतंकवादी हमले में 86 नागरिकों की मौत और 400 से ज्यादा लोग घायल।
  • 2018: सेरेना विलियम्स को हराकर स्टेफी ग्राफ विंवलडन जीतने वाली पहली जर्मन बनीं।

Tags:    

Similar News