आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं;

Update: 2026-08-04 20:50 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1775 – तत्कालीन बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गयी।
  • 1874 - जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
  • 1914 - क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
  • 1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया।
  • 1921 - अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1945 - अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
  • 1949 - इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1975 - बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का जन्म।
  • 1991 - न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली हाईकोर्ट में जज बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • 2010 - कश्मीर के लेह में बादल फटने के बाद आयी बाढ़ में 115 लोगों की मौत हुई।
  • 2011 - केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो का प्रक्षेपण किया गया। 2016 - ब्राजील में रियो डी जेनेरो के माराकाना स्टेडियम में 31वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल शुरू हुए।
  • 2018 - उत्तर प्रदेश के मुगल सराय जंक्शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन किया गया।
  • 2019 - जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 तथा अनुच्छेद 35-ए के प्रावधानों को निरस्त किया गया।
  • 2020 - उच्चतम न्यायालय के फैसले के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।

Tags:    

Similar News