आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं;

Update: 2026-08-02 21:20 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1108 : लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।
  • 1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।
  • 1492: क्रिस्टोफर कोलंबस ने तीन जहाजों के साथ स्पेन से अपनी पहली समुद्री यात्रा शुरू की।
  • 1678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
  • 1780 : मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
  • 1886: भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म
  • 1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना।
  • 1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
  • 1916: मशहूर गीतकार शकील बदायुनी का जन्म।
  • 1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।
  • 1957 : अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।
  • 1960: नाइजर देश को फ्रांस से पूर्ण स्वतंत्रता मिली।
  • 1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2003 : अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फ़ैसला किया गया।
  • 2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना।
  • 2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
  • 2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
  • 2012: अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलिंपिक में 17वां गोल्ड मेडल जीता। फेल्प्स के नाम ओलिंपिक के रिकॉर्ड 28 मेडल हैं, जिनमें 23 गोल्ड हैं।

Tags:    

Similar News