भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1604 - अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई। 1781 - हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा। 1870- भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई। 1907 - क्रिकेट के महान खिलाड़ी सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म। 1939 - जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी। 1950 - टेलीविजन की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया। 1976 - भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई। 1979 - ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन का निधन। 1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ। 1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने। 1990 - वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया। 1991 - मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की। 1993 - भारतीय महिला तलवारबाज़ सी. ए. भवानी देवी का जन्म। 1999 - सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजीनियर बनीं। 1999 - भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया। 2003 - 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा। 2004 - वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये। 2006 - भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन। 2008- सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया। 2009- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। 2010 - कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ रवीन्द्र केलकर का निधन। 2013 - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के। 2018 - भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 2018 - सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमान कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया।