आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं;

Update: 2026-07-31 21:23 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

  • 1461: एडवर्ड चतुर्थ इंग्लैंड के राजा बने।
  • 1591: मुग़ल बादशाह अकबर के दरबार में प्रसिद्ध कवि उर्फ़ी शीराजी का निधन।
  • 1774: ब्रिटिश वैज्ञानिक जोसेफ प्रिस्टले ने ऑक्सीजन गैस की खोज की।
  • 1831: नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
  • 1882: स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म।
  • 1883: ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू।
  • 1899: प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म।
  • 1913: प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का जन्म।
  • 1913: हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का निधन।
  • 1920: महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का निधन।
  • 1920: महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
  • 1932: जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म।
  • 1953: देश में सभी एयरलाइंस का राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • 1957: राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की स्थापना।
  • 1960: पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद की गई।
  • 1975: दुर्बा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान उड़ाने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं।
  • 1981: लोकप्रिय संगीत चैनल एमटीवी का प्रसारण शुरू हुआ।
  • 1995: हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
  • 2004: श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता।
  • 2006: जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
  • 2007: वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
  • 2020: समाजवादी पार्टी के नेता और भारतीय राजनीतिज्ञ अमर सिंह का निधन।
  • 2021: बैडमिंटन खिलाड़ी वीपी संधू ने चीन की जियाओ को हराकर तोक्यो ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
  • 2021: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो में ग्रेट ब्रिटेन को हरा कर 49 साल बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह पाई।
  • 2021: भारत ने अगस्त माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

Tags:    

Similar News