आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Update: 2026-02-26 05:19 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-

  • 1712 - दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का निधन।
  • 1857 - पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरूआत की।
  • 1937 - हिंदी फिल्मों के चर्चित निदेशक और प्रॉड्युसर मनमोहन देसाई का जन्म।
  • 1946 - पत्रकार एवं साहित्यकार मृणाल पाण्डे का जन्म।
  • 1966 - महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर का निधन।
  • 1975 - गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय 'शंकर केन्द्र' स्थापित किया गया।
  • 1976 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1993 - न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में 6 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए।
  • 1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
  • 1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
  • 1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
  • 2001 - क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
  • 2002 - अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • 2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
  • 2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
  • 2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
  • 2008 - रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।
  • 2008 - भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
  • 2009 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।
  • 2011 - अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
  • 2024 - प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल और पार्श्वगायक पंकज उधास का निधन।

Tags:    

Similar News