आज का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Update: 2026-02-24 04:40 GMT

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-

  • 1483 - प्रथम मुग़ल शासक बाबर का जन्म।
  • 1739 - करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।
  • 1821 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1822 - दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
  • 1831 - दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।
  • 1882 - संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।
  • 1894 - निकारागुआ ने होडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1895 - क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।
  • 1948 - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एआइएडीएमके) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का जन्म।
  • 1976 - अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा बलात् सत्ता ग्रहण, राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।
  • 1998 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन।
  • 2001 - पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
  • 2003 - चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
  • 2004 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
  • 2006 - फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।
  • 2008 - मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।
  • 2009 - केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।
  • 2013 - राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
  • 2018 - भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का निधन।
  • 2021- पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता सरदूल सिकंदर का निधन।

Tags:    

Similar News