हिमाचल: बस गहरी खाई में गिरी, महिला समेत 2 लाेगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के रामपुर के चारी क्षेत्र में आज सुबह एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला समेत दो लाेगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।
By : एजेंसी
Update: 2017-10-21 14:04 GMT
शिमला। हिमाचल प्रदेश के रामपुर के चारी क्षेत्र में आज सुबह एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला समेत दो लाेगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान देवी सिंह (47) और कन्कु (53) के रुप में की गई है। यह बस सुबह साढ़े पांच बजे ननखाड़ी से रवाना हुई और महज चार किलोमीटर का फासला तय करने के बाद अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में गिर गई।
दुघटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायलों में बस का चालक और कंडक्टर भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।