अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले एचडी कुमारस्वामी, NDA में शामिल हुई JDS
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है।
By : एजेंसी
Update: 2023-09-22 16:52 GMT
नई दिल्ली । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है।
गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार (22 सितंबर) को मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुवान को देखते हुए कर्नाटक की सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीटिंग के बाद घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जेडीएस बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई है.