लोकपाल की मांग को लेकर हजारे का सत्याग्रह

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय जनलोकपाल की मांग को लेकर छह वर्ष पूर्व आन्दोलन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अब मोदी सरकार से लोकपाल लाने की मांग की;

Update: 2017-10-02 16:00 GMT

नयी दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय जनलोकपाल की मांग को लेकर छह वर्ष पूर्व आन्दोलन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अब मोदी सरकार से लोकपाल लाने की मांग काे लेकर आज गांधी जयंती के मौके पर एक दिन का सत्याग्रह किया, सुबह पुणे से दिल्ली आए अन्ना हजारे सीधे राजघाट पर गांधी समाधि पहुंचे।

उन्होंने राष्ट्रपित महात्मा गांधी काे श्रद्धांजलि अर्पित की । अन्ना ने कहा कि वह राजघाट पर गांधी जी को नमन करने आये हैं। उन्होंने कहा कि लोकपाल का वादा पूरा नहीं हुआ लेकिन वह दुखी नहीं है क्योंकि दुखी स्वार्थी लोग होते हैं। इससे पहले अन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि देश महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते से भटक गया है।

पत्र में किसानों और भ्रष्टाचार की समस्याओं पर नराजगी जाहिर की गई थी। पत्र में यह भी लिखा था कि लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार सुस्त है।
 

Similar News