हरियाणा : कार ने चार मजदूरों को कुचला
मुख्यमंत्री की आज की यात्रा के मद्देनजर हरियाणा के कैथल में आज एक सड़क विभाजक की मरम्मत करते समय एक महिला मजदूर समेत चार मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल कर
By : एजेंसी
Update: 2019-07-04 20:34 GMT
कैथल। मुख्यमंत्री की आज की यात्रा के मद्देनजर हरियाणा के कैथल में आज एक सड़क विभाजक की मरम्मत करते समय एक महिला मजदूर समेत चार मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल कर बुरी तरह घायल कर दिया।
पुलिस ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के एक ठेकेदार की तरफ से हिंदू गर्ल्स स्कूल के पास यह कार्य चल रहा था।
लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अमरजीत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद कार चालक कार वहीं छोड़ मौके से भाग गया।
शहर पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के मूताबित कार जब्त कर ली गई है जबकि कार चालक की तलाश जारी है।