हरियाणा में महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढाकर 12 प्रतिशत किया

सरकार ने अपने कर्मचारियों को गत एक जनवरी से महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढाकर 12 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है ।

Update: 2019-05-29 15:58 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को गत एक जनवरी से महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढाकर 12 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है ।

आज वित्त विभाग की ओर से एक पत्र राज्य के सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों व उपमंडल अधिकारियों तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ के रजिस्ट्रार को जारी किया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए वित्त विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पत्र के तहत राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की इस किस्त का जून के वेतन के साथ भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा, बढ़ाये गये महंगाई भत्ते का बकाया अगस्त में देय होगा।

Full View

Tags:    

Similar News