हार्दिक ने पूछा : एक्ज़िट पोल्स में भाजपा जीत रही,फिर भी उसके नेता ख़ुश क्यों नहीं
उत्तर से आँधी, सौराष्ट्र से शेर, दक्षिण से ग़ुस्सा यह मिलकर होगा महापरिवर्तन;
नई दिल्ली। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात चुनाव के बाद आए एक्ज़िट पोल्स पर चुटकी लेते हुए कहा है कि एक्ज़िट पोल्स में भाजपा जीत रही है,फिर भी उसके कार्यकर्ता और नेता ख़ुश क्यों नहीं हैं।
हार्दिक पटेल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दो ट्वीट किए। एक ट्वीट में हार्दिक ने कहा कि
“एग्ज़िट पोल में भाजपा जीत रही है,फिर भी कार्यकर्ता और नेता ख़ुश क्यों नहीं हैं????”
एक अन्य ट्वीट में हार्दिक पटेल ने कहा
“उत्तर से आँधी, सौराष्ट्र से शेर, दक्षिण से ग़ुस्सा यह मिलकर होगा महापरिवर्तन”
एग्ज़िट पॉल में भाजपा जीत रही हैं।फिर भी कार्यकर्ता और नेता ख़ुश क्यों नहीं हैं????
उत्तर से आँधी,सौराष्ट्र से शेर,दक्षिण से ग़ुस्सा यह मिलकर होगा महापरिवर्तन