हापुड़ पुलिस ने किया इनामी फरार बदमाश को गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस ने गुरुवार को बाबूगढ़ क्षेत्र से फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया

Update: 2019-03-15 03:16 GMT

हापुड़। उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस ने गुरुवार को बाबूगढ़ क्षेत्र से फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर बाबूगढ़ थाने की पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए कुचेसर रोड चौपला के पास से घेराबंदी कर इनामी अपराधी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस मिले हैं ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कोटा हरनाथपुर का रहने वाला है । यह बदमाश बाबूगढ़ थाने पर पंजीकृत एक मामले में वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 12 हजार का पुररस्कार घोषित था। पकड़े गये बदमाश को जेल भेज दिया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News