हमीरपुर में सपा और भाजपा समर्थकों में प्रचार को लेकर हुई गोलीबारी
हमीरपुर ! उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवांर क्षेत्र में आज चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी(सपा) और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के समर्थकों के बीच प्रचार को लेकर हुई;
हमीरपुर ! उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवांर क्षेत्र में आज चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी(सपा) और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के समर्थकों के बीच प्रचार को लेकर हुई गोलीबारी में एक वाहन चालक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सायर गांव में सपा और भाजपा के समर्थक प्रचार करने पहुंच गये। भाजपा प्रत्याशी का प्रचार उपरी के प्रधान हरीशरण सिंह कर रहे थे। इस बीच पूर्व प्रधान मुन्ना पट्टीदार सपा का प्रचार कर रहे थे। तभी दोनों के समर्थकों में झड़प हो गई और एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली लगने से मुन्ना पट्टीदार का वाहन चालक लोदीपुर निवादा निवासी अमित सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया।
घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान मुन्ना पट्टीदार के वाहन से एक रिवाल्वर तथा एक मोबाइल बरामद किया।