हाईटेंशन लाइन टूटने से ग्वालियर-दिल्ली डाउन लाइन बुरी तरह प्रभावित

मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास हाईटेंशन लाइन से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के चलते ग्वालियर-दिल्ली डाउन लाइन पर चलने वाली गाड़ियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं

Update: 2017-05-27 14:38 GMT

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास हाईटेंशन लाइन से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के चलते ग्वालियर-दिल्ली डाउन लाइन पर चलने वाली गाड़ियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कल देर रात करीब 12 बजे ग्वालियर में रायरू के पास रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर कुछ काम चल रहा था।

इसी दौरान तेज हवा के कारण टीन की एक शीट उड़ कर हाईटेंशन लाइन पर जा गिरी, जिससे लाइन से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली अमले ने मरम्मत करते हुए रात करीब दो बजे तक अप लाइन को चालू कर दिया, लेकिन डाउन लाइन अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। इसके चलते भोपाल से ग्वालियर होते हुए दिल्ली जाने वाली 40 से भी ज्यादा गाडियां देरी से चल रही हैं। कई गाड़ियों को स्थान-स्थान पर रोके जाने की भी सूचना है।
 

Tags:    

Similar News