ग्वालियर: 8 वर्षीय बालिका का अपहरण, आरोपी गिरफ्त में

 मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवक द्वारा एक आठ वर्षीय बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है;

Update: 2017-09-17 17:51 GMT

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक युवक द्वारा एक आठ वर्षीय बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार घाटीगांव थाना क्षेत्र में कल बालिका अपनी सहेली के साथ हेंडपंप पर नहा रही थी।

तभी शिवपुरी के मझेहरा निवासी रामहेत आदिवासी उसे अपने साथ ले गया। इस बीच उसकी सहेली ने तत्काल अपने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। बच्ची के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। इसी बीच जब परिजन बच्ची को ढूंढ रहे थे तभी उसके रोने की आवाज सुनाई दी।  परिजनों ने आरोपी को पकड लिया, पहले तो उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। 

Tags:    

Similar News