एलीवेटेड रोड़ बनाएगा जीडीए, 55 करोड़ की होगी बचत 

जीडीए नई एलिवेटेड रोड दो सौ करोड़ रुपए में बनाएगा। सीपीडब्लूडी ने इस रोड को बनाने के लिए 255 करोड़ रुपए की डिमांड की थी

Update: 2018-05-20 11:40 GMT

गाजियाबाद।  जीडीए नई एलिवेटेड रोड दो सौ करोड़ रुपए में बनाएगा। सीपीडब्लूडी ने इस रोड को बनाने के लिए 255 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। जिससे अब जीडीए ने बड़ा फैसला लेते हुए इस प्रोजेक्ट को खुद ही तैयार करने की घोषणा की है। घंटाघर से लेकर भाटिया मोड़ जीटी रोड पर बनने वाली एलिवेटेड रोड की डीपीआर हाल में ही सीपीडब्लूडी द्वारा तैयार की गई थी। करीब चार किमी लम्बी इस रोड को बनाने के लिए जीडीए से 255 रुपए की डिमांड की। 

जीडीए के अधिकारीयों ने इसको लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान यह फैसला लिया गया कि एलिवेटेड रोड जीडीए खुद ही बनाएगा। जीडीए ने जो डीपीआर तैयार की है वह सिर्फ दो करोड़ रुपए की है। इसके लिए वह अवस्थापना निधि से पैसा दिलवाएगा और प्रोजेक्ट खुद तैयार करेगा।  इससे जीडीए को 55 करोड़ रुपए का फायदा होगा। पैसा रिलीज होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News