गुजरात: आपसी विवाद में चली गोलियां
गुजरात में राजकोट शहर के गांधीग्राम-2 क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरा गोलियां चली।
By : एजेंसी
Update: 2018-04-03 16:56 GMT
राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के गांधीग्राम-2 क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरा गोलियां चली। पुलिस ने बताया कि नंदी पार्क रोड पर पुष्कर धाम सोसायटी के निकट आज तड़के तीन लोगों ने हरदेव सिंह और उनके पुत्र हार्दिक सिंह से किसी बात को लेकर झगडा हुआ और उन पर गाेलियों चलाकर वहां से फरार हो गये। जिससे हरदेव सिंह घायल हो गये उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार तीनों लोगों को पकड़ने के प्रयास कर रही है।