गुजरात : वडोदरा में गोदाम में लगी आग
गुजरात में वडोदरा शहर के कारेली बाग क्षेत्र में मंगलवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गयी
By : एजेंसी
Update: 2019-06-25 14:13 GMT
वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के कारेली बाग क्षेत्र में मंगलवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गयी। जिससे मौजूदा लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
अग्निशमन विभाग के कर्मी ने कहा कि बहुचराजी रोड पर विश्वामित्री नाले के निकट एक स्क्रेप के गोदाम में किसी वजह से सुबह भीषण आग लग गयी।
सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाडियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।
दमकल की एक गाड़ी अभी भी कूलिंग करने में लगी हुयी है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
पुलिस मामला दर्ज करके आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।