गुजरात चुनाव: मणिनगर से भाजपा के सुरेश पटेल जीते
गुजरात के मणिनगर विधान सभा सीट से भाजपा के सुरेश पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की श्वेताबेन को लगभग 75 हजार वोट से पराजित किया।
By : एजेंसी
Update: 2017-12-18 12:57 GMT
नई दिल्ली। गुजरात के मणिनगर विधान सभा सीट से भाजपा के सुरेश पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की श्वेताबेन को लगभग 75 हजार वोट से पराजित किया।
पटेल को एक लाख 10 हजार से अधिक वोट मिले जबकि श्वेताबेन को 40 हजार से अधिक वोट मिले। वर्ष 2012 के चुनाव में यहां से भाजपा के नरेन्द्र मोदी निर्वाचित हुए थे।