मोबाइल लुटेरा को जीआरपी ने दबोचे

थाना जीआरपी ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने ट्रेनों में बैठी और खड़ी  सवारियो से मोबाइल लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार लुटेरो को पकड़ने में कामयाबी हासिल की

Update: 2018-08-03 13:44 GMT

गाजियाबाद। थाना जीआरपी ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने ट्रेनों में बैठी और खड़ी  सवारियो से मोबाइल लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार लुटेरो को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है । जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह व उप निरीक्षक घनश्याम सिंह व उप निरीक्षक मुकेश कुमार हमराही पुलिसकर्मियों के साथ रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से चार लुटेरो को गिरफ्तार किया।  जिनके कब्जे से लुटे हुए दस अदद एंड्रॉयड मोबाइल एवं 400 रुपए नगद बरामद  हुए है।

जीआरपी थाने के प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे शातिर किस्म के अपराधी है। जो निरन्तर चोरी लूट की घटनाएं करते थे। अभियुक्त वसीम तथा मोनू उर्फ जीवा पूर्व में भी थाना जीआरपी गाजियाबाद से जेल जा चुके है। पकड़े गए लुटेरे वसीम पुत्र इकरामुद्दीन  निवासी ग्राम सलारपुर थाना जानी जिला मेरठ, रोशन पुत्र रमेश निवासी ग्राम चनामाउ थाना जड़वा खेड़ा जिला सागर मध्यप्रदेश ,मोनू उर्फ जीवा पुत्र नानक ,सोनू पुत्र रामसेवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लुटेरो की गिरफ्तारी से निश्चित रूप से आपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी। फिलहाल सभी को जेल भेज दिया है।
 

Tags:    

Similar News