कार्य में लापरवाही पर ग्रामपंचायत सचिव निलंबित

रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भोथीडीह में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव टेमनलाल दीवान को शासकीय कार्य में लापरवाही.....

Update: 2017-05-18 14:54 GMT


रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भोथीडीह में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव टेमनलाल दीवान को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलेश क्षीरसागर ने छग पंचायत राज अधिनियम 1993 के अधीन निर्मित छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में श्री दीवान का मुख्यालय जनपद पंचायत धरसींवा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Tags:    

Similar News