गोयल स्टील एंड एनर्जी के ठिकानों पर आयकर का छापा

रायपुर ! राजधानी स्थित प्रदेश के बड़े किराना व लोहा व्यवसायी रतनलाल अग्रवाल के गुढिय़ारी व खरोरा स्थित कार्यालय व दुकानों में आयकर विभाग ने छापा है।;

Update: 2017-01-17 23:12 GMT

रायपुर ! राजधानी स्थित प्रदेश के बड़े किराना व लोहा व्यवसायी रतनलाल अग्रवाल के गुढिय़ारी व खरोरा स्थित कार्यालय व दुकानों में आयकर विभाग ने छापा है। गोयल स्टील एंड एनर्जी कम्पनी के संचालक भी है। पिछले दिनों उनके खाते में हवाला कारोबार के जरिए 50 करोड़ की राशि आई थी। इसके बाद विभाग सक्रिय हुआ। मंगलवार को सुबह करीब 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने गुढिय़ारी व समता कॉलोनी स्थित मकानों के अलावा टाटीबंध, तेन्दुआ और खरोरा स्थित प्रतिष्ठानों में एक साथ दबिश दी दिनभर चली छापे की कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने काफी मात्रा में खरीदी बिक्री के दस्तावेज जब्त किए हैं।  इनकी जांच के बाद ही टैक्स चोरी का खुलासा होगा। छापे के दौरान करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है। कार्रवाई को लेकर  आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। गुढिय़ारी स्थित व्यवसायी रतनलाल अग्रवाल, जगदीश प्रसाद एण्ड फर्म के संचालक व महावीर शिक्षा प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। आयकर विभाग ने आज नए वर्ष में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री अग्रवाल व उनके रिश्तेदारों के यहां छापा मारा। बताया जाता है कि विभाग के अधिकारी मंगलवार को सुबह यूपी नम्बर की वाहनों में सवार होकर पहुंचे थे। श्री अग्रवाल ने यहां वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है। इसलिए किसी को शक भी नहीं हुआ।  समता कॉलोनी में भी इस परिवार का दो मकान है। वहां भी आयकर अधिकारियों ने पहुंचकर दस्तावेजों को तलाशा यहां उनके भतीजे कैलाश अग्रवाल व उनका परिवार रहता है। गुढिय़ारी में तेल, गुड़ और आटा का थोक कारोबार है, साथ ही गोयल स्टील एण्ड एनर्जी के नाम से कारखाना है। विभाग को रतनलाल द्वारा चोरी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर  रतनलाल व उनके पुत्र दीपक तथा अजीत के गुढिय़ारी, टाटीबंध, सिलतरा व तेन्दुओं स्थित ठिकानों व कार्यालयों में छापा मारा गया। उनके भतीजे कैलाश अग्रवाल का खरोरा में राईस मिल व निवास है। वहां भी दबिश दी गई है। छापे के बाद से राजधानी के उद्योगपतियों व कारोबारियों में हडक़ंप दिनभर छापे की कार्रवाई चलती रही।  दौरान अधिकारियों ने खरीदी बिक्री के तमाम दस्तावेजों जब्त कर अपने साथ ले गए। है। जहां उनका मिलान किया जाएगा। बताया जाता है कि खरोरा में अधिकारियों ने उनके  भतीजे कैलाश अग्रवाल के यहां छापा मारा तब उनके पुत्र दीनू ने आयकर विभाग के अधिकारी शेरावत के साथ धक्का-मुक्की की है। इसके बाद यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

छापे के दौरान पहुंची नई दुल्हन, पुत्र की तबीयत बिगड़ी
आयकर विभाग द्वारा मंगलवार को रतनलाल अग्रवाल के यहां छापे की कार्रवाई की गई। इसी दौरान उनके घर में नई दुल्हन ने प्रवेश किया। हालांकि अधिकारियों ने इसमें कोई व्यवधान नहीं किया वहीं कार्रवाई से परेशान उनके छोटे पुत्र रितेश की तबीयत अचानक खराब हो गई। सीने में दर्द होने पर उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है शादी के लिए बैंक खातों से बड़ी मात्रा में ट्रांजेक्शन किया गया है। विभाग वर्षभर के ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। मार्च 2018 में आयकर विभाग ने रतनलाल की फर्मों का सर्वे किया गया था। तब उन्होंने 10 करोड़ रुपए सरेन्डर किया था।
 

 

Tags:    

Similar News