राज्यपाल ने दी नवरात्रा स्थापना पर शुभकामनाएं

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नवरात्रा स्थापना पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

Update: 2019-09-29 00:58 GMT

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नवरात्रा स्थापना पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री मिश्र ने कहा है कि ‘नवरात्रा उत्सव बुराइयों से दूर रहने का प्रतीक है। यह लोगों को जीवन में उचित एवं पवित्र कार्य करने और सदाचार अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस पर्व पर सकारात्मक दिशा में कार्य करने पर मंथन करना चाहिए ताकि समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण बना रहे।’

Full View

Tags:    

Similar News