राज्यपाल ने संविधान के अनुरूप काम किया : मुकुल रोहतगी
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का बचाव करते हुए आज कहा कि उन्होंने संविधान के अनुरूप काम किया
By : एजेंसी
Update: 2019-11-25 12:14 GMT
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का बचाव करते हुए आज कहा कि उन्होंने संविधान के अनुरूप काम किया है।
रोहतगी ने कहा कि राज्यपाल ने 170 विधायकों के समर्थन वाली पार्टी की बात सुनी। अन्य ने कभी यह दावा नहीं किया कि विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी हैं।