कोल समुदाय का पलायन रोकने रोजगार देगी सरकार: कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कोल समाज को शिक्षित करने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास करेगी।

Update: 2020-01-07 16:47 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कोल समाज को शिक्षित करने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास करेगी।

श्री कमलनाथ ने मंत्रालय में कोल समाज के प्रतिनिधि-मंडल से मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसी समाज को विकसित बनाने के लिए उसका शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोल समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने के लिए कोल समुदाय को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के समय पूर्व विधायक सुश्री कौशल्या गोटिया और कोल समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने प्रतिनिधि-मण्डल का नेतृत्व किया।
 

Full View

Tags:    

Similar News