सरकार ने जनता से मांगी वाहनों के फ्रंट साइड एयरबैग अनिवार्य करने पर राय
केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारत में वाहनों के लिए फ्रंट साइड एयरबैग अनिवार्य करने पर जनता की प्रतिक्रिया मांगी
By : एजेंसी
Update: 2020-12-29 23:40 GMT
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारत में वाहनों के लिए फ्रंट साइड एयरबैग अनिवार्य करने पर जनता की प्रतिक्रिया मांगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रस्ताव में भारत में सभी नए और मौजूदा वाहनों में फ्रंट साइड एयरबैग को अनिवार्य बनाने के लिए कहा गया है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कार्यान्वयन के लिए प्रस्तावित समयसीमा नए मॉडल के लिए 1 अप्रैल 2021 और मौजूदा मॉडलों के लिए 1 जून 2021 है।"
बयान में कहा, "इसे ड्राफ्ट अधिसूचना सं. जीएसआर 797 (ई) दिनांक 28 दिसंबर 2020 को मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।"