लोग टोपियों की राजनीति को अलविदा करें: जय राम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कहा कि समय आ गया है कि लोग टोपियों की राजनीति को अलविदा करें।
By : एजेंसी
Update: 2018-02-25 16:12 GMT
सोलन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कहा कि समय आ गया है कि लोग टोपियों की राजनीति को अलविदा करें।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में राजनीतिक निष्ठा टोपियों के रंग से तय होती हैं पर वह टोपियों की राजनीति में नहीं उलझना चाहेंगे इसलिए उन्होंने टोपी पहनना छोड़ दिया है। हालांकि इसीके साथ उन्होंने कहा कि टोपियां हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का अविभाजीय हिस्सा हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करना चाहा कि टोपियां ऊपरी और निचले हिमाचल के क्षेत्रीय विभाजन का प्रतीक नहीं हैं जैसा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हाेता था।
उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए और जनहित में कार्य करेगी तथा पांच नहीं बीस साल शासन करेगी।