गोल्फ : रोहाना ने जीता दूसरा पीजीटीआई खिताब

श्रीलंका के गोल्फ खिलाड़ी अनुरा रोहाना ने रविवार को टाटा ओपन का खिताब अपने नाम किया है। रोहाना ने चौथे और आखिरी दिन 19 अंडर 265 का स्कोर किया

Update: 2017-12-18 00:03 GMT

जमशेदपुर। श्रीलंका के गोल्फ खिलाड़ी अनुरा रोहाना ने रविवार को टाटा ओपन का खिताब अपने नाम किया है। रोहाना ने चौथे और आखिरी दिन 19 अंडर 265 का स्कोर किया। 

कोलकाता के विराज माडप्पा (66), राजू अली मोलाह (70), गुरुग्राम के मानु गांडास (68), दिल्ली के शमीम खान (69), नोएडा के विक्रांत चोपड़ा (69) ने कुल 15 अंडर 269 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान अपने नाम किया। 

रोहाना ने पहले दिन 69, दूसरे दिन 61, तीसरे दिन 66 और चौथे दिन 69 का स्कोर करते हुए कुल 265 का स्कोर किया। 

खिताब जीतने के बाद रोहाना ने कहा, "इस जीत से मैं काफी खुश हूं क्योंकि इससे मुझे पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। मैंने साल की शुरुआत में सोचा था कि मैं शीर्ष-5 में अपनी जगह पक्की करूंगा और इसे हासिल करने में मैं सफल रहा।"

Full View

Tags:    

Similar News