सोना 30 रुपये फिसला, चांदी में आई गिरावट

 वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये फिसलकर 30,800 रुपये प्रति दस ग्राम

Update: 2017-10-13 17:18 GMT

नयी दिल्ली।  वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये फिसलकर 30,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चाँदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 41,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने में मजबूती देखी गयी। सोना हाजिर 0.35 डॉलर चमककर 1,294.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 8.3 डॉलर की बढ़त में 1,297.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में मुद्रास्फीति के आँकड़े जारी होने से पहले डॉलर पर दबाव देखा गया।इससे दूसरी मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना आयात सस्ता होने से पीली धातु की माँग बढ़ी है और कीमतों में तेजी आई है। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की बढ़त में 17.23 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 

Tags:    

Similar News