किम जोंग उन की वापसी और स्वस्थ देखकर खुशी हुई : ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को स्वस्थ देखकर खुश हैं
By : एजेंसी
Update: 2020-05-03 09:32 GMT
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को स्वस्थ देखकर खुश हैं।
श्री ट्रम्प ने रविवार को उ. कोरिया की सरकारी मीडिया द्वारा श्री किम की जारी की गई नयी तस्वीर को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैं भी उन लोगों में से एक हूं, जो उनकी वापसी और स्वस्थ होने से खुश हैं।"
उल्लेखनीय है कि श्री किम 20 दिनों तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे, जिसके कारण मीडिया में ऐसी अटकलें लगने लगी थी कि उनका निधन हो गया है।