गाजियाबाद : पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

त्तर प्रदेश में गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मुठभेड़ में कार सवार एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश को मार गिराया

Update: 2019-07-18 11:50 GMT

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मुठभेड़ में कार सवार एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश को मार गिराया जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि साहिबाबाद क्षेत्र के कोयल इन्कलेव में बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस टीम ने कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी। बदमाशों की गोली से एसटीएफ के हेडकांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल हरिओम घायल हो गये। एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें बुलंदशहर कोतवाली इलाके का रहने वाला एक लाख रुपये का इनामी बदमाश कुख्यात लुटेरा मेहरबान मारा गया। इस दौरान उसके दो साथी भागने में सफल रहे । उन्होंने बताया कि इस बदमाश के खिलाफ लूट हत्या आदि के करीब 35 मुकदमें दर्ज हैं। 

उन्होंने बताया कि यह बदमाश गौतमबुद्धनगर जिले के जारचा क्षेत्र में हुई 65 लाख रुपये की लूट में वांछित था। बदामश की कार से एक लाइसेंसी बंदूक के अलावा, एक तमंचा और देशी रिवाल्वर और कारतूस बरामद किए गये हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 

Full View

Tags:    

Similar News