योगी सरकार का असर : जीडीए में लगेगी नई बॉयोमीट्रिक मशीन

गाजियाबाद ! गाजियाबाद विकास प्राधिकरण परिसर में लगी बॉयोमीट्रिक मशीनों में गड़बड़ी होने के कारण कर्मचारी-अधिकारियों की हाजिरी में दिक्कत आ रही है।

Update: 2017-04-19 05:16 GMT

गाजियाबाद !   गाजियाबाद विकास प्राधिकरण  परिसर में लगी बॉयोमीट्रिक मशीनों में गड़बड़ी होने के कारण कर्मचारी-अधिकारियों की हाजिरी में दिक्कत आ रही है। इसके चलते जीडीए में पुरानी मशीनें हटवाकर नई बॉयामैट्रिक मशीनें लगवाने का निर्णय लिया गया है। ट्रायल के तौर पर एक नई मशीन लगा दी गई है। ट्रायल सफल होने पर इसी तरह की अन्य मशीनें लगाई जाएंगी। जीडीए परिसर में वर्तमान में सात बॉयोमीट्रिक मशीनें लगी हैं। इनमें ज्यादातर मशीनों में हाजिरी लगने में दिक्कत आ रही है। मशीनें चलते-चलते अचानक बंद हो जाती हैं और पंच किए जाने के बावजूद हाजिरी नहीं लग पा रही है। कर्मचारियों ने मामले की शिकायत जीडीए अफसरों से की। इसके बाद पुरानी मशीनें हटवाकर नई मशीनें लगवाने का फैसला लिया गया है। जीडीए अफसरों का कहना है कि परिसर में सात-आठ नई बॉयोमीट्रिक मशीनें लगवाई जाएगी।

Tags:    

Similar News