आम बजट निराशाजनक, बढ़ेगी महंगाई : कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार के बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा है कि इससे महंगाई बढ़ेगी और अच्छे दिन से इसका कोई सरोकार नहीं है

Update: 2019-07-05 14:54 GMT

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्र सरकार के बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा है कि इससे महंगाई बढ़ेगी और अच्छे दिन से इसका कोई सरोकार नहीं है।
  

  कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार का आम बजट निराशाजनक है। जनता ख़ुद को ठगा महसूस कर रही है। पेट्रोल- डीज़ल की क़ीमतों में राहत प्रदान करने की बजाय इसे ओर महँगा कर दिया गया। 
उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में 2022 - 2024 में सबको घर- बिजली सहित कई सपने दिखाये गये है। मध्यम वर्ग के लिये आयकर में कोई राहत प्रदान नहीं 

की गयी है। किसानों की आय बढ़ाने के लिये , उन्हें क़र्ज़ से राहत के लिये इस बजट में कुछ नहीं है। 
उन्होंने कहा कि बजट से विकास की रफ़्तार धीमी होगी। अच्छे दिन से इसका कोई सरोकार नहीं है। 

Full View

Tags:    

Similar News