मरजावां' के ट्रेलर को देखकर जेनेलिया ने दी ये प्रतिक्रिया

रितेश देशमुख और सिद्धार्थ राय मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'मरजावां' का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हो गया।

Update: 2019-09-27 15:52 GMT

मुंबई । रितेश देशमुख और सिद्धार्थ राय मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'मरजावां' का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हो गया। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ऐसे में रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डीसूजा ने भी इस पर अपनी राय जाहिर की है।

रितेश ने गुरुवार को अपनी इस आने वाली फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर लॉन्च करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, "तू नायक तो मैं खलनायक, तू साणा तो मैं डेढ साणा! हैशटैगमरजावांट्रेलरआउटनाओ।"

इस पर जेनेलिया ने जवाब दिया, "और रितेश..अच्छा हो या बुरा, मेरा दिल हमेशा तुम्हारा ही रहेगा..हाय मैं हैशटैगमरजावां।"

फिल्म में रितेश एक विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 22 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 8 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और तारा सुतारिया भी हैं।

Full View

Tags:    

Similar News