मतदाताओं को जागरूक करने को जीडीए लगाएगा बैनर
गाजियाबाद ! मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासनिक अमला जी जान से जुटा है। इस बाबत निगम से लेकर जीडीए तक हर विभाग जागरूकता फैला रहा है।;
गाजियाबाद ! मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासनिक अमला जी जान से जुटा है। इस बाबत निगम से लेकर जीडीए तक हर विभाग जागरूकता फैला रहा है। वोट है ताकत, छोड़ कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान। आपकी समझदारी रंग लाएगी, प्रदेश में खुशहाली जाएगी। एक वोट से जीत हार, वोट न हो कोई बेकार। बढ़ाए कदम दिखाएं वोट, वोट जरूर दें। इन दिनों गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कुछ ऐसे में स्लोगन लिखे बैनर और गुब्बारे शहर भर में लगवाकर लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक कर रहा है। जीडीए के एग्जीक्यूटिव सिस्टम अतुल शर्मा ने हमारा गाजियाबाद को बताया कि शहर भर में मतदान जागरूकता संबंधी 420 बैनर लगाए जाएंगे। इसके 400 चौराहे-तिराहे व प्रमुख जगहों पर और 20 बड़े बैनर पानी की टंकियों पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा मतदान के जागरूकता संबंधी 10 बड़े गुब्बारे शहर में प्रमुख स्थानों पर लगेंगे। जीडीए के प्रत्येक जोन में प्रवर्तन टीम ने मतदान के प्रति जागरूकता लाने संबंधी बैनर और गुब्बारे लगवाने शुरू कर दिए हैं।
चुनाव के मद्देनजर पुलिसकर्मी व बैंक अधिकारियों के बीच हुई बैठक
गाजियाबाद। आचार संहिता और चुनाव के मद्देनजर गाजियाबाद के पुलिस व बैंक अधिकारियों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के तमाम महत्वपूर्ण बैंको के अधिकारियों ने आज पुलिस लाइन्स में आयोजित मीटिंग में हिस्सा लिया। इस बैठक में बैंकों को करेंसी चेस्ट से बैंको या एटीएम में करेंसी ट्रांसफर करते समय निर्धारित आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।