गौतम बनर्जी एसईसीआर के नये महाप्रबंधक

भारतीय रेल विद्युत सेवा (आईआरएस ईई) के 1982 बैच के अधिकारी गौतम बनर्जी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के नये महाप्रबंधक नियुक्त किये गये हैं।

Update: 2019-09-20 11:12 GMT

बिलासपुर । भारतीय रेल विद्युत सेवा (आईआरएस ईई) के 1982 बैच के अधिकारी गौतम बनर्जी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के नये महाप्रबंधक नियुक्त किये गये हैं।

 बनर्जी वर्तमान में दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) कोलकाता में प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर के पद पर कार्यरत है । उन्होंने एनआईटी, राउरकेला से 1982 में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। वह एसईआर के खड़गपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक भी रहे हैं।

 बनर्जी ने पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, चितरंजन लोकोमोटिव वर्कशॉप सहित क‌ई अन्य जगहों पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों तथा इस्टर्न रेलवे में मुख्य संरक्षा अधिकारी तथा एसईआर में उप महाप्रबंधक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

Full View

Tags:    

Similar News