अलवर जिले में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

राजस्थान में अलवर जिले के बड़ोद मेव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने एवं इसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Update: 2019-07-28 15:01 GMT

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बड़ोद मेव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने एवं इसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। 

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के शीतल गांव में एक चौदह वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसके अश्लील फ़ोटो और वीडियो बनाकर उसे धमकी देकर ब्लेक मेल किये जाने का मामला सामने आया है।

आरोपी और उनके दोस्तों द्वारा नाबालिग को ब्लैकमेल कर परेशान किया जा रहा था, लेकिन जब लड़की उनके चंगुल में नही आने पर लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आज फोटो पीड़ता के परिवार तक पहुंचे तो पीड़िता के परिवार ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। 

पीड़िता की मां की ओर से बड़ोदामेव थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गत 17 जुलाई को दोपहर करीब बारह बजे उसकी बेटी को पड़ोस में रहने वाले जैकम की पत्नी रौनक अपने घर बुलाकर ले गई थी। रौनक ने उसकी बेटी को राहुल नामक युवक को सुपुर्द कर दिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

दौरान जैकम ने मोबाईल से उसकी अश्लील फ़ोटो खींच ली। इसके बाद जैकम ने नाबालिग को धमका कर अश्लील फ़ोटो दिखाकर उसने भी दुष्कर्म किया। इस मामले में रौनक ने भी उनका साथ दिया।

रौनक ने नाबालिग को धमकाया कि वह इस घटना के बारे में किसी को कहा तो उसके फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर उसे बदनाम कर दिया जाएगा। 

उसके चार-पांच दिन बाद पीड़िता को घंटोली उर्फ इमरान खान ने भी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे अकेले में मिलने को कहा, जब लड़की ने इमरान से मिलने से मना कर दिया तो उसने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

इसका पता पीड़िता के परिवार को लगने के बाद पीड़ता ने घरवालों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

बड़ोदामेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राहुल एवं जैकम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और रौनक के खिलाफ सहयोग करने और इमरान के खिलाफ आईटी एक्ट एवं ब्लैकमेल करने तथा दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है और आरोपियों के द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल किए गये हैं।

आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म ,पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणगढ़ ओमप्रकाश मीणा को सौंप दी है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। 

Full View

Tags:    

Similar News