अखंड सुहाग के लिए गणगौर पर्व मनाया गया

गवरजा मां की विदाई के पूर्व, देवी मंदिर में परंपरागत परिधान और सोलह सिंगार से युक्त महिलाओं द्वारा ईसर गौर की विधिवत रूप से पूजा की गई;

Update: 2018-03-21 15:04 GMT

 खरोरा ।  मनोवांछित अखंड सुहाग की कामना से कुंवारी कन्या तथा सुहागिनों द्वारा होलिका दहन के दूसरे दिन चैत्र  कृष्ण प्रतिपदा से मनाया जाने वाला गणगौर पर्व की अंतिम कड़ी में चैत्र शुक्ल तृतीया के दिन मंगलवार को गवरजा मां की विदाई के पूर्व, देवी मंदिर में परंपरागत परिधान और सोलह सिंगार से युक्त महिलाओं द्वारा ईसर गौर की विधिवत रूप से पूजा की गई। नगर में  समाज की ओर से गणगौर पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई।

 इसमे समाज की महिलाओं व युवती ने   उत्साह से भाग लिया द्य  शोभा यात्रा की शुरुआत  -  शंभू  सोनी के घर से हुई।  सुष्मिता सोनी समेत आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे द्य इसके बाद बैंड बाजा के साथ नगर भ्रमण कर पूजा अर्चना की गई।

Tags:    

Similar News