दिल्ली के शालीमार बाग में जी-20 इंडिया थीम पार्क का हुआ लोकार्पण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज शालीमार बाग में दिल्ली नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा विकसित जी-20 इंडिया थीम पार्क का लोकार्पण किया

Update: 2023-03-06 19:06 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज शालीमार बाग में दिल्ली नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा विकसित जी-20 इंडिया थीम पार्क का लोकार्पण किया। निगम पार्षद रेखा गुप्ता के प्रयासों से इस पार्क को जी-20 के तहत वसुधैव कुटुम्बकम स्लोगन, 20 देशों को अलग-अलग झंडे और पेड़ों को पेंटिंग डिजाइन करके सजाया गया।

लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने इस बेहतरीन पहल के लिए साराहना की और कहा कि हम अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह हर भारतीय के लिए गौरव का पल है।

निगम पार्षद रेखा गुप्ता ने कहा कि जी-20 वर्ष में हम क्षेत्र की सभी महिलाओं को पोषण अभियान से जोड़ेंगे और भविष्य में स्वस्थ महिला स्वस्थ बालक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के साथ देश को साकार करने के लिए उनके बताए रास्ते पर आज देश का हर नागरिक चलने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम में मंच संचालन मण्डल अध्यक्ष नरेश जैन ने किया। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में राकेश बंधु, जगदीश बेरीवाल, गोविन्द शर्मा, श्याम लाल गुप्ता, जगदीश अरोरा, अनिल गांधी, बलविंदर एएन प्रधान, अनिल सिंघल इत्यादि उपस्थित रहे।

Full View

Tags:    

Similar News