राजस्थान दिवस पर पर्यटन स्थलों पर मुफ्त प्रवेश
राजस्थान दिवस पर आज पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश देने के साथ उनका स्वागत किया गया ।
By : एजेंसी
Update: 2018-03-30 12:34 GMT
जयपुर। राजस्थान दिवस पर आज पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश देने के साथ उनका स्वागत किया गया ।
पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को तिलक लगाकर उन्हें माला पहनाई गई तथा कई स्थलों पर गुलाब के फूल दिये गये । पर्यटन स्थलों पर हो रहे स्वागत से देशी -विदेशी पर्यटक अभिभूत हुए ।
आमेर ,जतंर मंतर ,नाहरगढ,अल्बर्ट हाॅल आदि स्थानों पर पर्यटकों की काफी भीड रही । राजस्थान दिवस पर जयपुर में जनपथ पर लाईट एण्ड साउण्ड के साथ लेजर शो का भी रात्रि में कार्यक्रम रखा गया है।