बिजली तार चुराने के प्रयास में करंट लगने से चार लोगों की मृत्यु

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली का तार चुराने के प्रयास में करंट की चपेट में आ जाने से चार युवकों की मौत

Update: 2019-09-09 15:10 GMT

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली का तार चुराने के प्रयास में करंट की चपेट में आ जाने से चार युवकों की मौत हो गयी है।

पुलिस के मुताबिक बनारसी गांव में सड़क किनारे खंबों से बिजली का तार काटकर चुराने के प्रयास में चार युवकों की करंट से मौत हो गयी। चारों युवकों के शव आज सुबह बरामद किए गए, जिनकी पहचान कोकल कुशवाहा (22) निवासी बनारसी गांव तथा हन्नू कुशवाहा (24), प्रीतम कुशवाहा (24) और संजय (20) निवासी मंडवा राजगढ जिला निवाड़ी के रुप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि चारों युवक कल रात बिजली के तार चुराने के मकसद से आए थे और तार चुराते समय करंट की चपेट में आ गये।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

Full View

Tags:    

Similar News