सड़क दुर्घटना में चीफ इंजीनियर सहित 4 घायल

पंजाब में फगवाडा जिले के गोराया के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दो कारों की टक्कर में पंजाब प्रदूषण बोर्ड के चार अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए

Update: 2017-11-11 21:52 GMT

फगवाडा। पंजाब में फगवाडा जिले के गोराया के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दो कारों की टक्कर में पंजाब प्रदूषण बोर्ड के चार अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों अधिकारी गोराया में एक बैठक में भाग लेने के बाद जालंधर लौट रहे थे तभी तेज गति से आ रही कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। गंभीर रूप से घायलों को जालंधर भेजा गया है घायलों में से एक को उपचार के लिए अमृतसर भेजा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Full View

Tags:    

Similar News